देश

Chhattisgarh Road Accident Video: छत्तीसगढ़ में पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे पर प्रदेश एक सीएम ने दुख जताया है.

Chhattisgarh Road Accident Video: छत्तीसगढ़ में पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे पर जताया दुख
(Photo Credits ANI- Facebook)

Chhattisgarh Road Accident Video: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसे में 18  लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. वहीं हादसे पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर  शोक संदेश में लिखा' कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने  का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है. वहीं आगे सीएम ने अपने शोक संदेश में लिखा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ.

वहीं हादसे पर भाजपा नेता विजय शर्मा ने भी दुख जताया है. विजय शर्मा ने कहा, ये खबर अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा है. कांग्रेस नेता दीपक बैज ने भी हादसे पर दुख जताया है. दीपक बैज ने कहा, दुखद मौत विचलित करने वाली है. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जाय. यह भी पढ़े: Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 22 जख्मी

सीएम ने हादसे पर जताया दुख:

देखें वीडियो:

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ये हादसा तब हुआ जब तेंदूपत्ता तोड़कर मजदूर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. मरने वालों में  पुरुष और महिलाएं शामिल हैं. हादसे के बाद पूरे प्रदेश में मातम फ़ैल गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).