Cheetah Oban Escaped Again: नामीबिया का नर चीता 'ओबन' फिर कूनो से निकला, 15 किमी दूर जंगल में दिखा
आठ नामीबियाई चीतों में से एक पांच साल का ओबन एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) से निकल गया और उसे वहां से करीब 15 किमी दूर पड़ोसी शिवपुरी वन प्रभाग में देखा गया.
भोपाल, 18 अप्रैल: आठ नामीबियाई चीतों में से एक पांच साल का ओबन एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) से निकल गया और उसे वहां से करीब 15 किमी दूर पड़ोसी शिवपुरी वन प्रभाग में देखा गया. केएनपी के वन अधिकारियों के अनुसार, नर चीता दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार बाड़े से बाहर निकला है. पिछली बार, ओबन को वन अधिकारियों के पांच दिनों के प्रयासों के बाद गांव के पास के एक खेत से केएनपी लाया था. यह भी पढ़ें: Cheetah Oban Escaped Again: कूनो नेशनल पार्क से चीता ओबान एक बार फिर भागा, ग्रामीण दहशत में, पकड़ने की कोशिश जारी (Watch Video)
पिछली बार ओबन 2 अप्रैल को केएनपी से बाहर गया था और 6 अप्रैल को वापस लाया गया था. एक वन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ओबन रविवार से केएनपी के 748 वर्ग किमी के मुख्य क्षेत्र और इसके आसपास के 487 वर्ग किमी बफर जोन से बाहर है और पड़ोसी शिवपुरी वन मंडल में है. वन अधिकारियों ने कहा कि नामीबिया के चीते घने जंगल के बजाय पानी से भरे खेतों और नदी घाटियों को तरजीह देते हैं.
ओबन को शनिवार की रात नदी घाटी के ठंडे इलाकों में पेड़ों की छाया में बैठे देखा गया था. लेकिन अगली सुबह उसे संरक्षित क्षेत्र से करीब 15 किमी दूर देखा गया. अधिकारियों का दावा है कि ओबन इंसानों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा न ही इंसान इसके लिए खतरा पैदा करेंगे. इसलिए इसे वापस लाने के लिए ट्रैंक्विलाइजेशन की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ओबन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

