भारत ने चेताया: किसान प्रदर्शन पर टिप्पणी करने से पहले तथ्य जांचें परखें अंतराष्ट्रीय सेलेब्स
भारत ने किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि कृषि सुधारों के बारे में देश के किसानों के एक बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच परख की जानी चाहिए.
नयी दिल्ली, 3 फरवरी : भारत ने किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना (Rihanna) सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि कृषि सुधारों के बारे में देश के किसानों के एक बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच परख की जानी चाहिए. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘ खास तौर पर मशहूर हस्तियों एवं अन्य द्वारा सोशल मीडिया पर हैशटैग और टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाने की ललक न तो सही और न ही जिम्मेदाराना होती है.’’
विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया है . मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत के संसद ने कृषि क्षेत्र से जुड़ा सुधारवादी विधेयक पारित किया है. इसमें कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थी समूहों ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने का प्रयास किया. यह भी पढ़ें : Farmers Protest: कड़ाके की ठंड के बावजूद आंदोलनकारी किसान प्रदर्शन स्थल पर हैं जमे, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बयान में कहा गया है कि, ‘‘ हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि इन प्रदर्शनों को भारत के लोकतांत्रिक आचार और राजनीति के संदर्भ और सरकार के संबंधित किसान समूहों से गतिरोध दूर करने के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.’’ यह भी पढ़े: Farmers Agitation: सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन ने किसान आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, दी ये सलाह
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि हम अपील करते हैं कि ऐसे मामलों में कोई भी टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों को परखना चाहिए और मुद्दों के बरे में उपयुक्त समझ बनानी चाहिए .
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

