Mumbai Train Blast Case: मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामला, SC ने सभी 12 आरोपियों को बरी करने वाले बॉम्बे HC के फैसले पर लगाई रोक, लेकिन वे जेल से रहेंगे बाहर

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो दिन पहले 2006 मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले के आरोपियों को लगभग 19 साल बाद बरी कर दिया था. इस फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले पर स्टे लगा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट (Photo: Wikimedia Commons)

SC on Mumbai Train Blast Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को  2006 मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले के आरोपियों को लगभग 19 साल बाद बरी कर दिया था. इस फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले पर स्टे लगा दिया है.

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले को SC में दी है चुनौती

कोर्ट का फैसला आने के बाद महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, था हम इस निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हैं. निश्चित रूप से हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके. सरकार पीड़ितों के साथ है. इसी के तहत सुप्रीम कोर्ट में इस केस को लेकर याचिका दायर की गई थी. यह भी पढ़े: Mumbai Local Train Blast Case: मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामले में बॉम्बे HC का बड़ा फैसला, सभी 12 आरोपियों को किया बरी

 फिलहाल जेल से सभी बरी आरोपी रहेंगे बाहर

हालांकि यह फैसला जेल से बाहर आए सभी 12 आरोपियों के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोर्ट के स्टे के बाद भी वे फिलहाल जेल से बाहर ही रहेंगे. जले के बाहर से ही उनके मामले की सुनवाई होगी.

ब्लास्ट में 189 लोगों की जान गई थी

जुलाई 2006 में मुंबई में वेस्टर्न लाइन की लोकल ट्रेनों में 7 बम विस्फोट हुए थे. इन विस्फोटों में कुल 189 नागरिकों की जान गई और लगभग 820 निर्दोष लोग गंभीर रूप से घायल हुए. जिनमे अज भी कुछ लोग जिंदा हैं. लेकिन वे अभी भी अपनी जिन्दगी से जंग लड़ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू