Punjab: छठ पूजा पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन हुई कैंसिल, गुस्साए लोगों ने रेलवे स्टेशन पर किया पथराव | Video

मंगलवार शाम 14 नवंबर को छठ पूजा स्पेशल ट्रेन रद्द होने के बाद पंजाब के एक रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साई भीड़ ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर ट्रेन की आवाजाही पर पथराव किया.

Chaos Erupts at Punjab Railway Station | X

चंडीगढ़: मंगलवार शाम 14 नवंबर को छठ पूजा स्पेशल ट्रेन रद्द होने के बाद पंजाब के एक रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साई भीड़ ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर ट्रेन की आवाजाही पर पथराव किया. एनडीटीवी द्वारा एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में भीड़ को पटरियों पर घूमते और ट्रेन पर पथराव करते हुए दिखाया गया है. पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रात के समय लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर हंगामा किया. ये लोग छठ पूजा पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को ऐन मौके पर रद्द किए जाने से भड़क उठे. Air Pollution: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, राज्यों को स्कूलों के लिए प्लान बनाने का दिया निर्देश.

सैकड़ों की संख्या में मौजूद यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. स्टेशन पर मौजूद अन्य ट्रेनों पर पत्थर बरसाए हैं. मौके पर मौजूद आरपीएफ भीड़ को खदेड़ने लगी जिससे बात और बिगड़ गई. हंगामा करने वालों ने ट्रैक बाधित करने का प्रयास भी किया है.

देखें Video:

सरहिंद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सरहिंद से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 04526 चलाने का ऐलान किया था. इसके लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में रह रहे बिहार के लोगों ने टिकट बुक करवा लीं.

लोगों का कहना है कि ट्रेन रद्द करने की अनाउंसमेंट अचानक कर दी गई. इसके बाद जब लोग काउंटर पर पहुंचे तो वहां कोई रेल कर्मी मौजूद नहीं था. रेलवे की ओर से लोगों को सही जानकारी देने के लिए स्टेशन पर कोई भी मौजूद नहीं था. लोगों को टिकट के पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे हैं. इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग सरहिंद स्टेशन पर फंसकर रह गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड