देश

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन की जोरदार टक्कर में शनिवार 11 लोगों की मौत हो गई. इन में 7 महिलाएं और दो नाबालिक शामिल हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें हैं.

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा (Photo Credit- ANI)

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन की जोरदार टक्कर में शनिवार 11 लोगों की मौत हो गई. इन में 7 महिलाएं और दो नाबालिक शामिल हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक यह वैन 9:30 बजे कोरपना-वानी रोड से गुजर रही थी तभी यह भीषण हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के वक्त वैन 14 लोगों को लेकर जा रही थी. चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने बताया कि शुरुआती सूचना के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है.

मौके पर मौजूद रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में सात महिलाएं, वैन ड्राइवर, तीन साल का एक बच्चा और एक अन्य नाबालिग मारे गए. तीन लोग घायल हुए जबकि एक साल के एक बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ.

इस दुर्घटना में वैन ड्राइवर की भी मौत की खबर है. वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2018 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).