देश

Chandra Grahan 2023: आज रात लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां पढ़े इससे जुड़ी बातें

भारत सहित दुनिया भर के खगोलप्रेमियों को आज खुशी होगी क्योंकि 2023 का आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण शनिवार की रात लगने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आसमान देखने वालों और उत्साही लोगों के लिए: वर्ष की खगोलीय घटना के लिए तैयार हो जाइए! 28-29 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा.

Chandra Grahan 2023: आज रात लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां पढ़े इससे जुड़ी बातें
चंद्र ग्रहण 2023 (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर : भारत सहित दुनिया भर के खगोलप्रेमियों को आज खुशी होगी क्योंकि 2023 का आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण शनिवार की रात लगने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आसमान देखने वालों और उत्साही लोगों के लिए: वर्ष की खगोलीय घटना के लिए तैयार हो जाइए! 28-29 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा.'' उसने आगे कहा, "जैसे ही पृथ्वी घूमते हुये सूर्य और चंद्रमा के बीच आयेगी, खगोल विज्ञान की सुंदरता को साकार होते देखें!"

आंशिक चंद्रग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा का सिर्फ एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है. आंशिक ग्रहण में चंद्रमा के पृथ्वी की ओर वाले हिस्से पर पृथ्वी की छाया बहुत गहरी दिखाई देती है. आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान लोग पृथ्वी से क्या देखते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में कैसे हैं. चंद्रग्रहण लगना रात लगभग 11:31 बजे शुरू होने की उम्मीद है, और रात लगभग 1 बजे, चंद्रमा की सतह धीरे-धीरे पृथ्वी की छाया के गहरे हिस्से से ढंक जाएगी, जिसे उपछाया के रूप में जाना जाता है. यह भी पढ़ें : Sajini Shinde Ka Viral Video Review: एक दिलचस्प थ्रिलर है ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’, Nimrat Kaur – Radhika Madan की शानदार एक्टिंग ने जीता दिल!

भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा, ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. इस साल पहला चंद्रग्रहण 5 मई को लगा था. ठीक दो सप्ताह पहले 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लगा था. भारत में दिखाई देने वाला अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को था जबकि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).