चंडीगढ़: एलांते मॉल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

हरियाणा के चंडीगढ़ में स्थित एलांते मॉल में सोमवार दोपहर को बम मिलने की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई और तुरंत मॉल को खाली करावाया गया.

एलांते मॉल (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (Chandigarh) में स्थित प्रसिद्ध एलांते मॉल (Elante Mall) में सोमवार दोपहर को बम (Bomb Threat) होने की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई और तुरंत मॉल को खाली करावाया गया. हालांकि गहन खोजबीन के बावजूद भी मॉल से कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को शहर के इस प्रमुख मॉल में किसी ने इंटरनेट कॉल करके बम होने की खबर दी. इसके तुरंत बाद मौके पर बम स्क्वॉड दल खोजी कुत्तों के साथ पहुंच गया. पूरे मॉल को खाली करवाया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. गलीमत रही कि सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला और यह महज अफवाह साबित हुई.

यह भी पढ़े- आतंकी हमले की रिपोर्ट के बाद तीनों सेनाएं अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां भी हुई चौकन्नी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी निलांबरी जगदाले ने कहा कि उनको कंट्रोल रूम से एलांते मॉल में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मॉल में तलाशी मुहिम चलाई गई है लेकिन अभी तक यहां कोई बम नहीं मिला है. पुलिस व प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

आज ईद और कुछ दिनों में रक्षा बंधन का त्योहार होने के चलते मॉल में सुबह से ही काफी भीड़ थी. बताया जा रहा है की मॉल में बम की खबर से आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया था. फिलहाल पुलिस मामलें की आगे जांच कर रही है और कॉल करने वाले का पता लगा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट