Govt Approves Nasal Vaccine: केंद्र ने नैजल वैक्सीन को दी मंजूरी, सबसे पहले प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी

दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal vaccine) को मंजूरी दे दी है. यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी. नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी.

COVID-19 Representative Image (Photo: PTI)

नई दिल्ली: दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना (Coronavirus) के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal vaccine) को मंजूरी दे दी है. यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी. नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी. यह वैक्सीन नाक के जरिए स्प्रे करके दी जाती है. यानी इसमें वैक्सीन लेने वाले की बांह पर टीका नहीं लगाया जाता है. DCGI ने इंट्रा नेजल कोविड वैक्सीन को 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मंजूरी दी है. भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम BBV154 है. COVID-19: कोरोना से बढ़ने लगी टेंशन, स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे राज्यों के साथ मीटिंग. 

नेजल वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में आज से ही शामिल किया है. इससे पहले भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने नेजल कोविड वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. वैक्सीन की कीमत जल्द ही तय की जाएगी और इसे प्राइवेट अस्पतालों के साथ सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

इस वैक्सीन को CoWin पोर्टल पर भी सूचीबद्ध किया जाएगा. वर्तमान में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और कोवोवैक्स, रूसी Sputink V और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के Corbevax कोविन पोर्टल में लिस्टेड हैं.

कंपनी का दावा है कि इस स्प्रे को नाक के म्यूकस पर छिड़का जाता है तो ये वायरस के खिलाफ फिजिकली और कैमिकली बैरियर बना देता है. इसके इस्तेमाल के बाद संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाता. - कंपनी का दावा है कि ये स्प्रे पूरी तरह से सुरक्षित और कोरोना के खिलाफ असरदार है. कंपनी का ये भी कहना है कि ट्रायल के दौरान इसके कोई भी साइड इफेक्ट्स सामने नहीं आए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड