केन्द्र ने राज्यों को पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम करने की सलाह दी

केन्‍द्र सरकार ने पर्वतीय पर्यटन स्‍थल और अन्य पर्यटक स्थानों पर कोविड महामारी का प्रकोप रोकने के लिए राज्‍यों के उपायों की समीक्षा की है. केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला की अध्‍यक्षता में नई दिल्‍ली में हुई बैठक में कोविड की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई.

पर्यटक (Photo: ANI)

केन्‍द्र सरकार ने पर्वतीय पर्यटन स्‍थल और अन्य पर्यटक स्थानों पर कोविड महामारी का प्रकोप रोकने के लिए राज्‍यों के उपायों की समीक्षा की है. केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला की अध्‍यक्षता में नई दिल्‍ली में हुई बैठक में कोविड की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई. बैठक में गोवा, हिमाचलप्रदेश, केरल, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, तमिलनाड़ु, उत्‍तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड टीकाकरण पर भी चर्चा की गई.

गृह सचिव ने पर्यटन स्‍थलों में कोविड के मानकों के उचित पालन नहीं होने की मीडिया की खबरों को गंभीरता से लिया है. उन्‍होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर अभी समाप्‍त नहीं हुई है और राज्‍यों को मास्‍क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाने और अन्‍य कोविड मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए. यह भी पढ़ें : Noida: नोएडा में पुलिस ने होटल में छापा मारा, देह व्यापार का पर्दाफाश

बैठक में कहा गया है कि विभिन्‍न राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में दूसरी लहर का प्रभाव कम हो रहा है. लेकिन राजस्‍थान, केरल, महाराष्‍ट्र, तमिलनाड़ु, पश्चिम बंगाल, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में कोविड संक्रमण दर दस प्रतिशत से अधिक बनी हुई है, जो चिंता का विषय है. राज्‍यों को पांच सूत्रीय रणनीति, जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू