COVID-19 in Delhi NCR: स्कूलों में कोरोना केस मिलने से टेंशन, परीक्षा केंद्रों को लेकर CBSE ने बनाई यह योजना

दिल्ली और एनसीआर के शहरों में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूलों में बच्चे संक्रमित हो रहे हैं. ऐसे समय में जब स्कूलों को छात्रों के बीच वायरस के प्रसार को रोकने में कठिनाइयां हो रही हैं, सीबीएसई टर्म -2 बोर्ड परीक्षा होनी है, जो मई में शुरू होगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

CBSE Term 2 Board Exam 2022: दिल्ली और एनसीआर के शहरों में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूलों में बच्चे संक्रमित हो रहे हैं. ऐसे समय में जब स्कूलों को छात्रों के बीच वायरस के प्रसार को रोकने में कठिनाइयां हो रही हैं, सीबीएसई टर्म -2 बोर्ड परीक्षा होनी है, जो मई में शुरू होगी. अगर स्कूलों में ऐसे ही कोरोना के मामले सामने आते रहे तो यह बेहद मुश्किल हो जाएगा. संक्रमण की रफ्तार बढ़ती है तो मई का महीना महत्त्वपूर्ण हो सकता है. ऐसे में वायरस को रोकना और साथ ही एग्जाम्स करवाना एक बड़ी चुनौती है. स्कूल में कोरोना के मामले मिलने पर अलर्ट हुई सरकार, कहा- एक भी केस मिलने पर फौरन करें बंद.

इस बीच मीडिया रिपोर्ट से खबर आ रही है कि, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना केस के बीच CBSE ने तय किया है कि मई में होने वाली CBSE Term-2 Board Exam 2022 के लिए छात्र को उसके स्कूल में ही परीक्षा केंद्र नहीं दिया जाएगा. यानी अब बच्चों को अपने स्कूल से दूर परीक्षा केंद्र मिलेगा. इससे पहले टर्म 1 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों को उनके स्कूलों में ही परीक्षा केंद्र दिए गए थे.

CBSE Term-2 Board Exam 2022 के लिए स्कूल से दूर परीक्षा केंद्र देने का फैसला अभिभावकों और स्कूलों को रास नहीं आ रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

ज्यादातर मामलों में छात्र जिस स्कूल में पढ़ रहा है, वह उसके घर के पास ही होता है. इससे उन्हें कम यात्रा करने और परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचने का मौका मिलता है. किसी भी मामले में, एक छात्र उस स्कूल के माहौल से अधिक परिचित होता है जिसमें वह पढ़ रहा है और इसलिए बेहतर तरीके से सुरक्षा का ख्याल रख सकता है. अधिकांश माता-पिता का विचार है कि जब कोविड फैल रहा है और छात्र सबसे अधिक असुरक्षित हैं, तो कम यात्रा करना और किसी अपने स्कूल में जाना किसी अन्य स्कूल में जाने के बजाय एक बेहतर विकल्प होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड