CBSE Class 12 Compartment Result 2026 घोषित, cbseresults.nic.in पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

इससे पहले CBSE ने 21 जून 2026 को कक्षा 12 के री-इवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन का परिणाम घोषित किया था. जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अपना रिजल्ट DigiLocker के माध्यम से देख सके थे.

CBSE Class 12 Compartment Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 28 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए करीब 2.5 लाख छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें CBSE Class 12 Compartment Result 2026

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) और स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा. इसके बाद प्रोविजनल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है.

CBSE Class 12 Compartment Result 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

"Senior School Certificate Supplementary Examination (Class XII) Result 2026" लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.

Submit बटन पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

कब हुई थी परीक्षा?

CBSE ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की थी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच आयोजित की गई थीं. बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया था कि प्रैक्टिकल परीक्षा वाले दिन ही अंक पोर्टल पर अपलोड किए जाएं.

ऑनलाइन स्कोरकार्ड होगा प्रोविजनल

ऑनलाइन उपलब्ध स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा. छात्रों को बाद में अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा. प्राइवेट उम्मीदवार भी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

क्यों आयोजित होती है कंपार्टमेंट परीक्षा?

CBSE हर वर्ष उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा आयोजित करता है, जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाते. कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के बाद छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे संबंधित संस्थान की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों.

पहले जारी हुआ था री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट

इससे पहले CBSE ने 21 जून 2026 को कक्षा 12 के री-इवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन का परिणाम घोषित किया था. जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अपना रिजल्ट DigiLocker के माध्यम से देख सके थे.

Share Now