Corona Update: सावधान! देशभर में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, देखें किस राज्य में कितने मरीज?

भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 5755 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

(Photo Credits AI)

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 5755 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 391 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण की गति में इजाफा साफ देखा जा सकता है. सबसे ज्यादा असर केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में देखा जा रहा है. अकेले दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 73 नए मामले सामने आए हैं, जिससे दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 665** हो गई है.

वहीं, केरल इस बार सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य बनकर सामने आया है. केरल में एक ही दिन में 127 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिससे वहां के कुल एक्टिव केस बढ़कर 1806 हो गए हैं.

ये भी पढें: COVID 19: बार-बार क्यों लौट रहा है कोरोना? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों नहीं है चिंता की जरूरत

24 घंटों में 4 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में 26 नए मामले सामने आए हैं, जहां एक्टिव केस की संख्या अब 622 हो चुकी है. इसी तरह महाराष्ट्र में 29 नए मामले सामने आए हैं और वहां कुल केस अब 577 तक पहुंच चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. मृतकों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से एक-एक मरीज शामिल हैं. मध्य प्रदेश में जिस महिला की मौत हुई, वह 9 महीने की गर्भवती थी और उसकी उम्र 45 वर्ष थी.

यह घटना लोगों के बीच डर बढ़ाने वाली है क्योंकि अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रही है.

WHO ने जारी की चेतावनी

कोरोना की गंभीरता को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी इस मई 2025 में चेतावनी जारी की थी कि कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं, इसलिए सभी देशों को सतर्क रहना चाहिए.

पब्लिक प्लेस में मास्क पहनें

हालांकि अभी हालात पूरी तरह से बेकाबू नहीं हुए हैं, लेकिन जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, अगर सतर्कता नहीं बरती गई, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग मिलकर हालात को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है.

सरकार की तरफ से लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं और भीड़भाड़ से बचें. अगर किसी को बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत जांच करवाएं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो