Goa: महिला की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

गोवा के पणजी में एक महिला का अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में 25 साल के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला ने युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

Jail (Photo Credit: IANS)

पणजी, 1 मई: गोवा के पणजी में एक महिला का अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में 25 साल के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला ने युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय विपिन चौरसिया के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Teacher Fake Certificate: झारखंड मे फर्जी सर्टिफिकेट पर टीचर ने की 36 साल नौकरी, 6 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना

पुलिस उपाधीक्षक जीव्बा दलवी ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने एक महीने पहले उसकी बेटी का फोटो मोबाइल ले लिया और बाद में उसके फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए. शिकायत में कहा गया है, उसने शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के संपर्कों का एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया और व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी बेटी की बिना कपड़ों वाली फोटो शेयर कर दी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को बदनाम किया और उसका उत्पीड़न किया. उसके खिलाफ रविवार को आईपीसी की धारा 354-ए, 500 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी