देश

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर होने से 2 की हुई मौत, एक कि हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा गई..

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर होने से 2 की हुई मौत, एक कि हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा गई. इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. बछरावां थाना के पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने कहा, "बछरावां-लालगंज हाईवे पर स्थित पश्चिम गांव के पास बछरावां में एक कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.

तभी सामने से आ रही है बस को देखकर कार अनियंत्रित हो गई.  जिससे कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी . कार की अगली सीट पर बैठे युवक व कार चालक की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है."

यह भी पढ़ें: किसी ने कैंसर से लड़ी जंग तो कोई हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार: साल 2014 से लेकर अब तक बीजेपी खो चुकी है अपने इन बड़े नेताओं को

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).