सेक्स के लिए मना किया तो कैंसर पीड़ित पति ने रेता पत्नी का गला
नोएडा से एक सनसनी मचा देनेवाली खबर आई है. जहां पति ने अपनी पत्नी को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योकि उसने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है हत्यारे पति का कैंसर का इलाज भी चल रहा था और वह जल्द ही एम्स में भर्ती होनेवाला था.
नई दिल्ली: नोएडा से एक सनसनी मचा देनेवाली खबर आई है. जहां पति ने अपनी पत्नी को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योकि उसने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है हत्यारे पति का कैंसर का इलाज भी चल रहा था और वह जल्द ही एम्स में भर्ती होनेवाला था.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति को पिछले साल ही मुंह के कैंसर का पता लगा था. पिछले कुछ महीनों से हालत बहुत ख़राब हो गयी थी और उसके गाल में छेद हो गया था. इसी वजह से पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से कतराती थी.
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी पति महेश को अपनी 36 वर्षीय पत्नी ममता देवी की कथित हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है. पेशे से नाई पति हत्या करने के बाद ट्रेन से फरार होने की फिराक में था. पुलिस के समक्ष आरोपी पति ने पत्नी के दूसरे युवकों से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है.
महेश और ममता नोएडा के एक गांव में रहते थे. दोनों ने 17 साल पहले शादी की थी. उन्हें एक 16 वर्षीय लड़की और एक 8 वर्षीय बेटा है. नौकरी खोजने के लिए ममता 20 दिनों पहले नोएडा में अपने भाई के घर चली आई थी.
11 जुलाई को महेश भी वहीं पहुंचा और अपनी पत्नी से सेक्स करने की मांग की लेकिन पत्नी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए मना कर दिया. जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में महेश ने चाकू से ममता के गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के वक्त पीड़िता का भाई भी घर पर था और उसने ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

