पति को कैंसर होने पर बीवी ने सेक्स से किया इंकार, हसबैंड ने उतारा उसे मौत के घाट
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा से आया है. जहां पर एक कैंसर (Cancer) पीड़ित पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दिया कि वह उसे सेक्स करने से इंकार करती थी. उसे शक था कि उसका संबंध किसी और के साथ है. हत्या करने वाले आरोपी का नाम अजय है और मौत की शिकार महिला का नाम ममता है.
लखनऊ: कहावत है सभी चीजों का इलाज है लेकिन शक का कोई इलाज नहीं है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा से आया है. जहां पर एक कैंसर (Cancer) पीड़ित पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसके साथ सेक्स करने से इंकार करती थी. पति को इस बात शक था कि उसका संबंध किसी और के साथ है. हत्या करने वाले आरोपी का नाम अजय है और मौत की शिकार महिला का नाम ममता है.
मामला कुछ इस तरह से है. पति को कैंसर होने के बाद उसकी नौकरी जाने के बाद घर में आर्थिक तंगी आने पर वह नोएडा में ही नौकरी करने लगी. इस बीच अजय को कैंसर होने पर वह काफी कमजोर हो चुका था. इसके बाद भी वह ममता से सेक्स से लिए जिद करता था. जो वह मना कर देती थी. जो उसे शक होने लगा कि वह काम पर जाती है और उसका किसी के साथ संबध है. इसलिए वह सेक्स से मना कर रही है. ऐसे में उनसे तय कर लिया कि वह ममता को मौत की घाट उतार कर ही सांस लेगा. अपने प्लानिंग के तहत ममता एक दिन काम से घर वापस आई. वह अपने बेड रूम में कपड़ा बदल ही रही थी कि वह पीछे से धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दिया. यह भी पढ़े: ‘प्लीज मुझे मत मारो, मैं अपने बच्चों से प्यार करती हूं’- हत्या से पहले पत्नी ने पति से मांगी जान की भीख
पत्नी ममता की हत्या के बाद गिरफ्तारी के डर से अजय नोएडा से भाग कर ललितपुर चला गया. जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल शुरू किया और अजय को ललितपुर से गिरफ्तार किया और इस समय वह पुलिस की हिरासत में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

