एजेंसी न्यूज

MP में दर्दनाक हादसा, बारातियों को ले जा रही बस पलटी, दो लोगों की मौत, 36 घायल

मध्यप्रदेश में देवास जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बारातियों को ले जा रही एक बस के शुक्रवार-शनिवार रात बरोठा थाना इलाके में पास पलट जाने से दो लागों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए.

MP में दर्दनाक हादसा, बारातियों को ले जा रही बस पलटी, दो लोगों की मौत, 36 घायल
बसI प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

देवास (मप्र),27 फरवरी : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में देवास जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बारातियों को ले जा रही एक बस के शुक्रवार-शनिवार रात बरोठा थाना इलाके में पास पलट जाने से दो लागों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल (Dr shivdayal) ने शनिवार को बताया कि जिले के चापड़ा से दो बसों में बाराती विवाह के बाद लौट रहे थे, एक बस में महिलाएं सवार थीं और दूसरी बस में पुरुष सवार थे. रात करीब एक बजे पुरुषों को ले जारी रही बस सिरोल्या गांव के पास एक मोड़ पर अनियत्रित होकर खेत में पलट गई.

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को देवास के जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें से अधिकतर को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रुप से घायल छह लोगों को इन्दौर रेफर किया गया है. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: बलरामपुर के कुंदरू गांव में बहते नाले का पानी पीने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण, प्रशासन ने कही ये बात

एसपी ने बताया कि गंभीर रुप से घायल नारायण सिंह (65) की अस्पताल ले जाते समय जबकि एक अन्य घायल राकेश मालवीय की इन्दौर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गए हैं. उन्होंने बताया कि बरोठा थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है . पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).