हरिद्वार घूमने जा रहे छात्रों को बस ने रौंधा, 7 की मौत; मुआवजे का ऐलान
आज सुबह उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में कई मासूमों की जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक अनियत्रित बस ने कम से कम नौ छात्रों को कुचल दिया, जिससे 6 छात्रों की मौत हो गई.
लखनऊ: आज सुबह उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में कई मासूमों की जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक अनियत्रित बस ने कम से कम नौ छात्रों को कुचल दिया, जिससे छह छात्रों और एक अध्यापक की मौत हो गई. वहीँ दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ है. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित हो गई और रोड के बगल में खड़े सभी छात्रों को रौंध दिया. सभी छात्र खलीलाबाद से हरिद्वार घूमने जा रहे थे. वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वे पर कन्नौज के पास हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायल लोगों को 50,000 रुपये देने की घोषण की है.
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने प्रभा देवी विद्यालय, संतकबीर नगर के 6 बी.टी.सी. छात्रों तथा एक शिक्षक की कन्नौज में दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 11, 2018
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की।— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 11, 2018
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के कैलाशी देवी केशव प्रसाद बीटीसी कॉलेज और प्रेमादेवी इंटर कॉलेज (संत कबीरनगर) के करीब 500 छात्र-छात्राएं 12 बसों से हरिद्वार जा रहे थे. इसदौरान एक बस का डीजल खत्म हो गया था. जिसकी वजह से सभी बसों को एक्सप्रेस वे पर साईड में खड़ा कर दिया गया. कुछ छात्र बसों से उतरकर एक्सप्रेस वे के आसपास खड़े हो गए. तभी एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसने नौ छात्रों को कुचल दिया.
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने जिला प्रशासन को प्रकरण की एफ.आई.आर दर्ज करने, हादसे के घायलों का समुचित उपचार कराने तथा छात्र दल के शेष सदस्यों के लिए वैकल्पिक व्यस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 11, 2018
खबर पा कर मौके पर यूपी पुलिस ने पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीँ घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचाया. मौके से पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है, लेकिन बस का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

