मुंबई-अहमदाबाद रोड पर ट्रक में लगी आग, सड़क पर मची अफरातफरी
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं आग लगने के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस घटना में ड्राइवर की सुझबुझ के कारण कई लोगों की जिंदगी बच गई
मुंबई: वैसे तो आपने फिल्मों में गाड़ियों में जलते और चलते देखा होगा. लेकिन अगर ऐसा मंजर खुली आंखो से आपके सामने देखने को मिल जाए तो क्या होगा. सोचकर ही मन सिहर उठता है. ऐसा ही नजारा मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर देखने को मिला. जब आग से धूंधूं जलती ट्रक सड़क पर नजर आई. ट्रक के पीछे लदे सामान ने अचानक से आग लग गई और उसके बाद चारोतरफ अफरातफरी मच गई.
जरा आप भी इस वीडियो को देखें, कैसे एक सफेद रंग की ट्रक में आग लग गई है. इस ट्रक के पिछले हिस्से में कुछ सामान रखा है और वो आग की चपेट में आने से जल रहे हैं. उसके बाद ट्रक के अंदर बैठा ड्राइवर उसे आगे-पीछे कर लदे सामान को गिराने की कोशिश कर रहा है. वहीं आसपास के खड़े लोग चिल्लाकर उसे भीड़ से बाहर लेकर जाने का निर्देश दे रहे हैं.
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं आग लगने के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस घटना में ड्राइवर की सुझबुझ के कारण कई लोगों की जिंदगी बच गई. इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं जिसके कारण लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

