देश

बुराड़ी इलाके में लगे ये पोस्टर राजनीतिक माहौल खराब कर सकते हैं, देश में इस मसले पर खूब होती है राजनीति

दिल्ली की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना में बुराड़ी स्थित एक घर में एक जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. मृतकों में सात महिलाएं व चार पुरुष थे, जिनमें दो नाबालिग थे.

बुराड़ी इलाके में लगे ये पोस्टर राजनीतिक माहौल खराब कर सकते हैं, देश में इस मसले पर खूब होती है राजनीति
बुराड़ी में लगे पोस्टर (Photo Credit-AajTak/PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का बुराड़ी इलाका पिछले कई दिनों से भाटिया परिवार के सामूहिक आत्महत्या कर लेने की वजह से चर्चाओं में बना हुआ था. इस आत्महत्या के बाद कई तरह की खबरें लगातार सामने आ रही है.साथ ही इस मुद्दे को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे है. लेकिन अब एक आपत्तिजनक पोस्टर की वजह से बुराड़ी फिर से चर्चा में आ गया है. ये पोस्टर पूरे इलाके में चिपकाये गए हैं. जिनका संबंध कश्मीर से है.

न्यूज चैनल आज तक के अनुसार बुराड़ी के कई हिस्सों में लगे इन पोस्टरों में लिखा गया है कि कश्मीरी जिहादी मुसलमानों को पाकिस्तान भगाओ और पीड़ित कश्मीरी हिंदुओं को बसाओ. खुद को स्वदेशी एकता मंच बताने वाले एक एनजीओ की ओर से दिल्ली के बुराड़ी इलाके में ये आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना में बुराड़ी स्थित एक घर में एक जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. मृतकों में सात महिलाएं व चार पुरुष थे, जिनमें दो नाबालिग थे.

खबरों की मानें तो ये पोस्टर आस-पास के कई इलाकों में भी दिखाई पड़े हैं. खुद को स्वदेश हिंदू एकता मंच का अध्यक्ष बताने वाले बालकिशन सिनसिनवार नामक एक शख्स ने इस पोस्टर पर अपनी तस्वीर भी लगाई है.

इस पोस्टर में मुसलमानों और पाकिस्तान शब्द को बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है साथ ही पोस्टर में मांग की गई है कि कश्मीर से धारा 370 हटा कर कश्मीर को बचाओ. हालांकि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है, ये अभी पता चलना बाकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).