बुराड़ी कांड: भाटिया परिवार के पालतू कुत्ते ने 22 दिन बाद तोड़ा दम, जानें वजह
गौरतलब है कि दिल्ली की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना में बुराड़ी स्थित एक घर में एक जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे
नई दिल्ली. पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले बुराड़ी कांड के रहस्य से अभी तक पूरी तरह से पर्दा उठा नहीं है. लेकिन इस कांड को लेकर दिल्ली के गलियों में चर्चा जरुर है. कोई इसे तंत्र-मंत्र मान रहा है. तो कोई इसे सामूहिक आत्महत्या. लेकिन भूत-प्रेत का भी एंगल लोग जोड़कर बाते कर रहे हैं. लेकिन वहीं इस मामले में जुड़ी एक नई खबर फिर सामने आई है. भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की मौत के बाद अब परिवार के पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई है.
खबरों के मुताबिक भाटिया परिवार में 11 लोगों की मौत से उनका पालतू कुत्ता काफी दुखी था और अवसाद में रहता था. जिस रात भाटिया परिवार ने आत्महत्या की थी उसके दूसरे दिन पुलिस को उनका पालतू कुत्ता घर के छत पर जंजीर में बंधा हुआ मिला था. वहीं खबरों की माने तो पालतू कुत्ते टॉमी की मौत की वजह हार्ट अटैक के कारण हुई थी. बता दें कि भाटिया परिवार के मौत के बाद उनके पालतू कुत्ते टॉमी को हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स में भेज दिया गया था.
गौरतलब है कि दिल्ली की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना में बुराड़ी स्थित एक घर में एक जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. मृतकों में सात महिलाएं व चार पुरुष थे, जिनमें दो नाबालिग थे. जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

