News

Bulandshahr Shocker: बारात में दलित दुल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोका, दुसरे समाज के लोगों ने जमकर बारात में शामिल लोगों को पीटा, पुलिस ने 40 लोगों पर किया मामला दर्ज, बुलंदशहर की घटना (Watch Video)

देश भले ही कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन आज भी छोटे छोटे गांवों में उंची जातियों में निचली जातियों को लेकर भेदभाव निरंतर जारी है.ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर में सामने आया है. जिसमें दलित दुल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोका गया.

Bulandshahr Shocker: बारात में दलित दुल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोका, दुसरे समाज के लोगों ने जमकर बारात में शामिल लोगों को पीटा, पुलिस ने 40 लोगों पर किया मामला दर्ज, बुलंदशहर की घटना (Watch Video)
Credit-(X,@bstvlive)

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: देश भले ही कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन आज भी छोटे छोटे गांवों में उंची जातियों में निचली जातियों को लेकर भेदभाव निरंतर जारी है.ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर में सामने आया है. जिसमें दलित दुल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोका गया. बताया जा रहा है कि उंची जातियों के लोगों ने दुल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोका और जिसके बाद बारात पर आएं लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में 6 लोग घायल हो गए.

इस घटना के बाद पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स'@bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:बारात में घोड़़ी चढ़ना कैसे बनी दलित दूल्हों के लिए अधिकार की लड़ाई

दलित की बारात पर हमला 

लाठी डंडों से किया बारात पर हमला

बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव धामरावली में गुरुवार की देर शाम को भगत सिंह की घुड़चढ़ी बैंड बजे के साथ निकल रही थी, डीजे की धुन पर घुड़चढ़ी में शामिल बाराती डांस कर रहे थे, आरोप है कि जैसे ही घुड़चढ़ी उंची जाति के मोहल्ले में पहुंची तो कुछ लोगों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर घुड़चढ़ी को रोकने लगे, डीजे बंद करा दिया, आरोप है कि इस दौरान हुए विवाद में बारातियों पर दबंगों ने हमला कर दिया. इस हमले में महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए.

पुलिस का बयान

एएसपी ऋजुल कुमार ने जानकारी दी कि बारात चढाने को लेकर और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था. इस पुरे मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).