Budget 2025: 31 जनवरी को शुरू हो सकता है संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को आम बजट

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच होने की संभावना है. इस दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी.

Nirmala Sitharaman | PTI

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच होने की संभावना है. इस दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी. परंपरा के अनुरूप सत्र की शुरुआत संभवत: 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी. इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा.

Income Tax Relief Soon? क्या बजट 2025-26 में सरकार देगी इनकम टैक्स में राहत? ICRA की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा.

इसके बाद एक फरवरी सीतारमण लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी. जानकारी के मुताबिक सत्र का दूसरा भाग मार्च के दूसरे सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच होगा. इसकी संभावित अवधि 10 मार्च से 4 अप्रैल तक हो सकती है.

सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होती है और संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ यह समाप्त होता है.

1 फरवरी को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी और आने वाले साल के लिए भारत की वित्तीय स्थिति की रूपरेखा भी पेश करेंगी. जैसे-जैसे बजट का दिन नजदीक आ रहा है, वेतनभोगी व्यक्तियों के बीच संभावित आयकर छूट की उम्मीदें बढ़ रही हैं. ऐसी अटकलें हैं कि इस साल के बजट में इनकम टैक्स में कुछ राहत दी जा सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड