देश

Budget 2023: विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवाओं, गरीबों और गोवा के लिए बजट में कुछ नहीं

गोवा फॉरवर्ड के विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से इस बजट में गोवा के लिए कुछ भी नहीं है. वहीं आप विधायक वेंजी विगास ने कहा कि बजट बेहद निराशाजनक है. बजट में महंगाई रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है. स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बजट में कटौती की गई है. यहां तक कि रोजगार सृजन के उपाय भी नदारद हैं.

Budget 2023: विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवाओं, गरीबों और गोवा के लिए बजट में कुछ नहीं
Budget 2023 (Photo: Twitter)

पणजी: गोवा (Goa) में विपक्षी दलों ने बजट 2023-24 (Budget 2023-24) को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) की आलोचना करते हुए कहा है कि इसमें बेरोजगार युवाओं और देश के गरीब लोगों के लिए कुछ भी नहीं है. नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ ने कहा कि बजट में गरीब और बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं है. यहां तक कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है. बजट में अमीर और ताकतवर दोस्तों के लिए सब कुछ है.

कांग्रेस के पूर्व राज्य प्रमुख गिरीश चोडनकर ने बजट की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने दावा किया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गोवा राज्य के बारे में भूल गई हैं क्योंकि विशेष रूप से गोवा के लिए धन का कोई आवंटन नहीं किया गया है. Budget 2023: जानें कौन हैं वित्त मंत्री की टीम के 6 चाणक्य, जिन्होंने बनाया आम आदमी का बजट

उन्होंने कहा, गोवा के नागरिकों के साथ तीसरे दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है. चूंकि केंद्रीय सहायता बंद हो गई है, इसलिए यहां की भाजपा सरकार लोगों पर पानी और बिजली की ऊंची दरों का बोझ डाल रही है.

गोवा फॉरवर्ड के विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से इस बजट में गोवा के लिए कुछ भी नहीं है. वहीं आप विधायक वेंजी विगास ने कहा कि बजट बेहद निराशाजनक है. बजट में महंगाई रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है. स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बजट में कटौती की गई है. यहां तक कि रोजगार सृजन के उपाय भी नदारद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).