बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मार गिराया है. ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था और शुक्रवार सुबह सैनिकों ने बॉर्डर फेंस के पास ड्रोन बरामद किया.

Border Security Force (Photo Credits: Facebook )

नई दिल्ली, 3 फरवरी : सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मार गिराया है. ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था और शुक्रवार सुबह सैनिकों ने बॉर्डर फेंस के पास ड्रोन बरामद किया. ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है.

बीएसएफ ने बताया कि 2-3 फरवरी को रात करीब 2.30 बजे बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में बीओपी रियर कक्कड़ के पास एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखा. पाकिस्तान की सीमा से दाखिल हुए ड्रोन पर अलर्ट जवानों ने कई राउंड गोलीबारी की. बीएसएफ के मुताबिक जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर इलाके में तालाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन को शुक्रवार सुबह बॉर्डर फेंस और जीरो लाइन के बीच बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : Train Dragged Boy: 10 साल के मासूम को सैकड़ों मीटर घसीटती रही ट्रेन, दर्दनाक मौत, ड्रोन से लाश की तलाश

ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई है. हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. गौरतलब है कि घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर अक्सर भारत की सीमा में ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India-Bangladesh Border: सीमा सुरक्षा का नया मॉडल, क्या अब सांप और मगरमच्छ करेंगे भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की रखवाली? BSF कर रही है विचार; रिपोर्ट

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल