पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास चाइनीज ड्रोन जब्त

बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 500 ग्राम हेरोइन के पैकेट के साथ एक चाइनीज ड्रोन जब्त किया.

BSF | Credit- ANI

चंडीगढ़, 20 अप्रैल : बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 500 ग्राम हेरोइन के पैकेट के साथ एक चाइनीज ड्रोन जब्त किया. बीएसएफ ने शनिवार को बताया, "गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया."

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब 4.45 बजे जवानों ने 500 ग्राम के संदिग्ध हेरोइन के एक पैकेट के साथ एक ड्रोन को बरामद किया. पैकेट को पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था और ड्रोन से एक छोटी टॉर्च भी जुड़ी मिली. यह बरामदगी चंडीगढ़ से करीब 300 किलोमीटर दूर नेस्था गांव से सटे खेतों में हुई. बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक है. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा

बीएसएफ ने कहा, "विश्वसनीय इनपुट और बीएसएफ सैनिकों की कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध प्रयास को विफल कर दिया."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड