देश

पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान हुआ शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तानी रेजंर्स की गोलीबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया.

पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान हुआ शहीद
देवेंद्र सिंह (Photo Credits: ANI)

जम्मू:  जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तानी रेजंर्स की गोलीबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया. बीएसएफ अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी रेंजर्स ने तड़के 1.30 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया. उन्होंने आईबी पर बीएसएफ ठिकानों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी करनी शुरू कर दी.

उन्होंने कहा, "इसमें बीएसएफ कांस्टेबल देवेंद्र सिंह घायल हो गए लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने बड़ी ही मुस्तैदी से इस हमले का जवाब दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).