गाजियाबाद: BSF जवान ने साथी की गोली मारकर हत्या की
बीएसएफ के एक जवान ने यहां के शिविर में अपने एक साथी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी.घटना की जांच की जा रही है.
गाजियाबाद. बीएसएफ के एक जवान ने यहां के शिविर में अपने एक साथी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि यहां लिंक रोड पर अस्थायी शिविर में सुबह करीब छह बजे कांस्टेबल अजीत ने अपने बैचमेट जगप्रीत को अपनी इंसास राइफल से गोली मार दी जिससे जगप्रीत की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों जवान गुड़गांव में सीमा सुरक्षा बल की 95वीं बटालियन से हैं और कानून-व्यवस्था कायम करने में गाजियाबाद पुलिस की मदद के लिए तैनात इकाई का वह हिस्सा थे.घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। बीएसएफ ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जवानों के बीच सुबह कुछ बहस हो गई जिसके बाद अजीत ने गोली चला दी. दोनों ही वर्ष 2012 में अर्द्धसैनिक बल में आए थे. यह भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर में तैनात पुलिस का जवान हिजबुल मुजाहिद्दीन में हुआ शामिल, AK47 के साथ फोटो हुआ वायरल
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

