देश

बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 230 अंक नीचे लुढ़का

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - रिलायंस (3.41 फीसदी), कोल इंडिया (2.53 फीसदी), भारती एयरटेल (2.49 फीसदी), एनटीपीसी (2.33 फीसदी) और एशियन पेंट (2.29 फीसदी)।

बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 230 अंक नीचे लुढ़का
शेयर बाजार (File Photo)

मुंबई. देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 230.22 अंकों की गिरावट के साथ 37,558.91 पर और निफ्टी 57.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,301.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.22 अंकों की गिरावट के साथ 37,747.91 पर खुला और 230.22 अंकों या 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 37,558.91 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,780.46 के ऊपरी और 37,405.40 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक (5.94 फीसदी), बजाज फाइनेंस (1.64 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (1.42 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.87 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.83 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - रिलायंस (3.41 फीसदी), कोल इंडिया (2.53 फीसदी), भारती एयरटेल (2.49 फीसदी), एनटीपीसी (2.33 फीसदी) और एशियन पेंट (2.29 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 27.76 अंकों की गिरावट के साथ 14,355.43 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 53.01 अंकों की गिरावट के साथ 14,076.33 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,322.40 पर खुला और 57.65 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 11,301.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,357.60 के ऊपरी और 11,255.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। प्रौद्योगिकी (0.44 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.30 फीसदी), रियल्टी (0.27 फीसदी ) व तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - ऊर्जा (2.63 फीसदी), धातु (1.49 फीसदी), दूर संचार (1.30 फीसदी), बिजली (1.24 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.11 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,295 शेयरों में तेजी और 1,536 में गिरावट रही।

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).