देश

Brother Kills Sister After First Period: महाराष्ट्र में सनसनी, पहली बार पीरियड्स आये तो भाई को हुआ बहन के चरित्र पर शक, कर दी हत्या

उल्हासनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन को छल से मार डाला. इसके बाद पुलिस ने इस निर्दयी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. उल्हासनगर के शांतिनगर इलाके में 12 साल की मृत बच्ची अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहती थी. उसके माता-पिता गांव में रहते हैं. इस लड़की को कुछ दिन पहले पहली बार पीरियड आया था...

Brother Kills Sister After First Period: महाराष्ट्र में सनसनी, पहली बार पीरियड्स आये तो भाई को हुआ बहन के चरित्र पर शक, कर दी हत्या
Dead | Photo: PTI

उल्हासनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन को छल से मार डाला. इसके बाद पुलिस ने इस निर्दयी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. उल्हासनगर के शांतिनगर इलाके में 12 साल की मृत बच्ची अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहती थी. उसके माता-पिता गांव में रहते हैं. इस लड़की को कुछ दिन पहले पहली बार पीरियड आया था. लेकिन यह देख उसकी ननद ने उसके पति को गलत जानकारी दे दी. लड़की की भाभी ने अपने पति को बताया कि तुम्हारी बहन का कहीं अफेयर चल रहा है और यह ब्लीडिंग संभोग के कारण हो रही है. यह भी पढ़ें: Delhi: सीलमपुर इलाके में मामूली बात को लेकर फायरिंग करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

इस बात से इस लड़की का बड़ा भाई आग बबूला हो गया और उसने अपनी बहन को तीन दिनों तक प्रताड़ित किया. उसे लात घूसों से पीटा. इस प्रताड़ना के कारण लड़की को काफी चोटें आयीं, जिसके कारण दुर्भाग्य से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद वे खुद बच्ची को मध्य जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

देखें वीडियो:

जब उसका पोस्टमॉर्टम किया गया तो उसके चेहरे, गर्दन, पीठ पर थप्पड़ और मारपीट के निशान मिले. इसलिए डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने इस निर्दयी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).