देश

भाई को सरकारी नौकरी मिलने से नाराज शख्स ने पेट्रोल छिड़क कर घर में लगाई आग, दो बच्चियों समेत चार की मौत

आरोपी ने रविवार की रात को दो कमरों में उस वक्त कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जब परिवार के सदस्य सो रहे थे.

भाई को सरकारी नौकरी मिलने से नाराज शख्स ने पेट्रोल छिड़क कर घर में लगाई आग, दो बच्चियों समेत चार की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट : ANI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा (Malda) जिले में छोटे भाई को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी (Government Job) मिलने से नाराज 30 वर्षीय व्यक्ति ने घर के दो कमरों में कथित तौर पर आग लगा दी जिससे परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना मानिकचक (Manikchak) थाने के मदनटोला गांव में हुई. आरोपी माखन मंडल ने रविवार की रात को दो कमरों में उस वक्त कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जब परिवार के सदस्य सो रहे थे.

पुलिस ने बताया कि माखन के छोटे भाई गोविंदा (28), बड़े भाई विकास (32) और गोविंदा की तीन और डेढ़ वर्ष की दो बेटियों की जलकर मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई जबकि विकास और गोविंदा की अस्पताल में मौत हुई. पुलिस ने कहा कि विकास की पत्नी, बेटे और बेटी तथा गोविंदा की पत्नी को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें- एक चिंगारी ने 8 घरों को जलाकर किया खाक, 4 बच्चों सहित 5 की लोगों मौत

उन्होंने कहा कि भाईयों की मां दूसरे कमरे में सो रही थी इसलिए वह बाल-बाल बच गई. पुलिस ने कहा कि माखन की पत्नी अपने माता-पिता के साथ रहती है. घटना के बाद से माखन फरार है. पुलिस और परिवार के सूत्रों ने बताया कि नेशनल वालंटियर फोर्स (एनवीएफ) में काम करने वाले गेदू मंडल की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और विकास की मदद से गोविंदा को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल गई जिससे माखन क्रोधित हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).