लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए भी उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है. चौथे चरण के चुनाव में कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर 13 मई को मतदान होगा.
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान, 1,717 उम्मीदवार मैदान में: Breaking News Headlines & Updates, May 3, 2024
रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से कौन चुनाव लडेगा. कई दिनों चले आ रहा सस्पेंस आज ख़त्म हो गया. कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को एक सूची जारी कर ऐलान किया कि रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे.
Breaking News Headlines & Updates, May 3, 2024: रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से कौन चुनाव लडेगा. कई दिनों चले आ रहा सस्पेंस आज ख़त्म हो गया. कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को एक सूची जारी कर ऐलान किया कि गांधी परिवार की पुश्तैनी सीट रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. वही अमेठी से गांधी परिवार के खास कहे जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है. जिनका मुकाबला बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से होने वाला है.
रायबरेली और अमेठी दोनों इस सीट पर आज नामांकन का आज आखिरी दिन है. इन दोनों सीटों पर 20 मई पांचवे चरण में चुनाव होगा. जिनके नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. यह भी पढ़े: Who is Kishori Lal Sharma? कौन हैं गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से बनाया उम्मीदवार
वहीं एक खबर पाकिस्तान से हैं. पाकिस्तान से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेगा। सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेगा. उनके साथ भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है..