Mumbai Schools Holiday: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े! सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर की स्थिति बिगड़ने लगी है.मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

(Photo : X)

Mumbai Schools Holiday:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर की स्थिति बिगड़ने लगी है. मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

नीचले इलाकों में पानी भरा!

भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाके जैसे दादर, माटुंगा, सायन, बांद्रा, कुर्ला, चेम्बूर, कोलाबा, सांताक्रुज, मलाड और भांडुप में जल-जमाव हो गया है, जिससे नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है. यह भी पढ़े: Mumbai Rains Update: BMC के अलर्ट के बीच मुंबई में भारी बारिश जारी, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बीएमसी का बारिश को लेकर  लेकर चेतावनी

बीएमसी ने पहले ही एक्स पर पोस्ट करके चेतावनी दी थी कि सोमवार, 18 अगस्त को अगले तीन से चार घंटे तक मुंबई में मूसलधार बारिश हो सकती है. इसके बाद, बीएमसी के अलर्ट के बीच बारिश शुरू हो गई है और लगातार जारी है. यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है.

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बीएमसी ने नागरिकों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी की है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मदद ली जा सकती है. बीएमसी ने मुंबई में रहने वाले आम नागरिकों के लिए  हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही आपील की है कि जरूरत ना हो तो अपने घरों में ही बने रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड