BREAKING: जैसलमेर में भारत-पाक तनाव के बीच ब्लैकआउट की घोषणा, आज रात 7:30 से सुबह 6 बजे तक सुरक्षा कारणों से लाइटें बंद रखने के निर्देश

भारत, पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के के बीच जैसलमेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 11 मई 2025 को रात 7:30 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट की घोषणा की है. इस दौरान सभी नागरिकों से अपने घरों, दुकानों और आसपास की सभी लाइटें सुरक्षा कारणों से बंद रखने की अपील की गई है.

India-Pakistan Tension: भारत, पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के के बीच जैसलमेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 11 मई 2025 को रात 7:30 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट की घोषणा की है. इस दौरान सभी नागरिकों से अपने घरों, दुकानों और आसपास की सभी लाइटें सुरक्षा कारणों से बंद रखने की अपील की गई है.

वाहनों की आवाजाही पर भी रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन  की तरफ से जारी एक आदेश के अनुसार इस  दौरान वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा.  प्रशासन की तरफ से कहा गया कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. India-Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच इंडियन ऑयल ने कहा, देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद

निर्देश:

जिला प्रशासन  की तरफ से खास निर्देश

जैसलमेर के नागरिकों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी सूचना माध्यमों पर भरोसा करें. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए जिला प्रशासन ने कहा, "यह हम सभी की सुरक्षा के लिए है। कृपया शांति बनाए रखें और निर्देशों का पालन करें.

वहीं पंजाब से खबर है कि पाकिस्तान को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में एक गिरफ्तार, एक हिरासत में गया हैं. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी.

गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसकी शिनाख्त पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी लीक कर रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड