Brazil Hurricane Update: ब्राजील में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई
दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया, "143 लोग लापता हैं, 756 घायल हुए हैं और लगभग चार लाख लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ दिया है.
साओ पाउलो, 11 मई : दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया, "143 लोग लापता हैं, 756 घायल हुए हैं और लगभग चार लाख लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ दिया है.
एजेंसी ने कहा कि तूफान से कुल 1,947,372 लोग प्रभावित हुए हैं. जबकि 70,863 लोगों को सुरक्षाबलों और बचावकर्ताओं ने बचाया. गुइबा नदी में बाढ़ आने के बाद पोर्टो एलेग्रे का सालगाडो फिल्हो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सेवा से बाहर हो गया है. यह भी पढ़ें : Afghanistan Storm: अफगानिस्तान में तूफान, बाढ़ से 50 लोगों की मौत
29 अप्रैल के बाद से बारिश और बाढ़ ने अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा पर स्थित शीर्ष कृषि और पशुधन उत्पादक रियो ग्रांडे डो सुल के इतिहास में सबसे खराब जलवायु त्रासदी का कारण बना है, जहां 437 से अधिक नगर पालिकाएं तूफान से पीड़ित हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

