देश

दिल्ली से 9 साल पहले लापता लड़का हरियाणा में मिला, पुलिस ने परिवार से मिलवाया

नौ साल से लापता एक लड़के का हरियाणा में पता चला। उसे दिल्ली में अपने परिवार से मिलवाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, "लड़का नबी करीम इलाके में आठ साल की उम्र में लापता हो गया था.

दिल्ली से 9 साल पहले लापता लड़का हरियाणा में मिला, पुलिस ने परिवार से मिलवाया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली: नौ साल से लापता एक लड़के (Boy) का हरियाणा (Haryana) में पता चला. उसे दिल्ली में अपने परिवार से मिलवाया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.  पुलिस के मुताबिक, "लड़का नबी करीम( Nabi Karim)  इलाके में आठ साल की उम्र में लापता हो गया था. लापता लड़के का पता लगाने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक टीम का गठन किया गया था.

टीम ने पहले शिकायतकर्ता और लड़के के परिवार से संपर्क किया, उसके बाद आश्रय स्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. एक स्थानीय सूत्र से मिली गुप्त सूचना पर टीम ने हरियाणा के पानीपत का दौरा किया. काफी खोजबीन करने पर लड़के का पता चला. यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 5 वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता से मिलवाया

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और बच्चे को आगे के आवश्यक निर्देशों के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).