माता-पिता से अलग हुई 15 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया 6 महीने तक किया बलात्कार, गिरफ्तार
दक्षिण गोवा से 22 वर्षीय युवक को 15 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पणजी: दक्षिण गोवा (Goa) से 22 वर्षीय युवक को 15 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने बीते छह महीने के दौरान पीड़िता के साथ उसके एक रिश्तेदार के घर पर कई बार कथित रूप से बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता कुछ महीने पहले अलग हो गए थे जिसके बाद वह कानाकोना गांव में अपनी एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी.
तभी वह आरोपी के संपर्क में आई. मुल्जिम की पहचान समीर वेलिप के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, वेलिप पीड़िता के रिश्तेदार के घर पर उससे बलात्कार करता था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को अपराध के बारे में पता था लेकिन उसने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की. उन्होंने कहा कि किशोरी ने तीन जनवरी की रात को अपनी रिश्तेदार को बिना सूचित करे उसका घर छोड़ दिया और अपनी एक महिला मित्र के साथ रहना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में घूमने आई छात्रा के साथ गैंगरेप, दरिंदों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी
उसकी रिश्तेदार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढा और उसका बयान दर्ज किया. कोनाकोना के निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई (Rajendra Prabhudesai) ने कहा, "अपना बयान दर्ज कराने के दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने में आरोपी ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया." वेलिप के खिलाफ गोवा बाल अधिनियम और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

