बहरीन से हैदराबाद आ रही फ्लाइट GF-274 को बम से उड़ाने की धमकी, विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया

बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिलते ही फ्लाइट को तत्काल मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा. जिस विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

(Photo Credits: Pixabay)

Bomb Threat to Bahrain–Hyderabad Flight: बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिलते ही फ्लाइट को तत्काल मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा. जिस विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. यह भी पढ़े: Bomb Threat: जेद्दा से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मिली धमकी, ईमेल के मिलते ही मुंबई के एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

ईमेल से दी गई धमकी?

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट अथॉरिटी को आज यानी रविवार सुबह करीब 6:50 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया था कि गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274, जो बहरीन से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी, में बम रखा गया है और लैंडिंग के तुरंत बाद वह विस्फोट हो जाएगा. इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा कारणों से विमान को हवा में ही मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया,

आपात स्थिति में मुंबई में लैंडिंग

गंभीर धमकी को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत कार्रवाई की। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। लैंडिंग के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरी प्रक्रिया शुरू की गई.

यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम

जांच में कुछ नहीं मिला

लंबी जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को विमान में कोई भी संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.  इससे साफ़ हो गया कि बम की धमकी पूरी तरह झूठी थी. एयरपोर्ट अधिकारियों ने ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और मंशा की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Training Aircraft Crash Video: बारामती में फिर विमान हादसा, टेकऑफ के बाद ट्रेनिंग विमान क्रैश; वीडियो आया सामने