Varanasi Airport Bomb Threat: वाराणसी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप, कनाडाई यात्री गिरफ्तार; DGCA ने जारी की एडवाइजरी (Watch Video)

वाराणसी एयरपोर्ट पर बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, एक यात्री ने सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि विमान में बम है.

Photo- @Dinehshukla/X

Varanasi Airport Bomb Threat: वाराणसी एयरपोर्ट पर बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, एक यात्री ने सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि विमान में बम है. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और रनवे से लेकर विमान तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया. करीब तीन घंटे चली जांच के बाद किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला और फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया.

इस घटना में जिस यात्री ने बम की सूचना दी थी, उसकी पहचान कनाडाई मूल के व्यक्ति के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढें: भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से क्या असर पड़ेगा

वाराणसी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप

पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर रोक लगा दी है. इससे कई फ्लाइट्स के रास्ते लंबे हो गए हैं और उड़ान का समय भी बढ़ा है. इस बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को नई एडवाइजरी जारी की है. DGCA ने यात्रियों के साथ बेहतर संचार, इन-फ्लाइट सेवाओं, मेडिकल सुविधा और कस्टमर सपोर्ट को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं.

एडवाइजरी में खासतौर पर कहा गया है कि चेक-इन, बोर्डिंग गेट और एसएमएस/ईमेल के जरिए यात्रियों को समय बढ़ने और रूट बदलने की जानकारी दी जाए. अगर रास्ते में टेक्निकल स्टॉप करना पड़े तो यात्रियों को स्पष्ट तौर पर बताया जाए कि यह ऑपरेशनल जरूरत है और उन्हें विमान से नहीं उतारा जाएगा. साथ ही, फ्लाइट के दौरान भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात