मॉस्को-दिल्ली फ्लाइट पर बम की मिली सूचना, दिल्ली एयरपोर्ट पर तलाशी जारी
दिल्ली पुलिस को मॉस्को से आ रही एक फ्लाइट में बम के बारे में सूचना मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हलचल तेज हो गई है. सूचना कॉल के जरिये पुलिस को दी गई थी.
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस को मॉस्को से आ रही एक फ्लाइट में बम के बारे में सूचना मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हलचल तेज हो गई है. सूचना कॉल के जरिये पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने कहा कि, उन्हें रात करीब 11.15 बजे पीसीआर कॉल आई, कि जो फ्लाइट मास्को से आ रही थी और तड़के 3.20 बजे उतरने वाली थी, उसमें बम है. कॉल मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी रात स्टैंडबाय पर रखा गया था.
अधिकारी ने कहा, "फ्लाइट नंबर एसयू 232 (मास्को से दिल्ली) रनवे नंबर 29 पर उतरी. इसमें 386 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और पूरी तरह से जांच की गई. अभी तक कोई बम नहीं मिला है." यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: जींस, टी-शर्ट में नहीं दिखेंगे सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने कहा कि, यह एक अंतरराष्ट्रीय कॉल थी जिसने उन्हें बम के बारे में सचेत किया. अभी भी यात्रियों के सामान की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

