बांग्लादेश में महालया उत्सव देखने जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 की मौत, 30 लापता

बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में कोराटोया नदी में दुर्गा पूजा से पहले एक मंदिर में महालय उत्सव देखने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के पलट जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ढाका, 26 सितंबर : बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में कोराटोया नदी में दुर्गा पूजा से पहले एक मंदिर में महालय उत्सव देखने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के पलट जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार को दोपहर 1:30 बजे बोड़ा उपजिला के मरिया बाजार क्षेत्र के अवलिया घाट पर हुई. पुलिस ने रविवार शाम को आईएएनएस को बताया कि रविवार को मदिया घाट इलाके में हुई दुर्घटना के बाद कम से कम 30 अन्य लापता होने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

पीड़ितों में 12 महिलाएं, आठ बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं. मृतकों की पहचान एक वर्षीय बच्चे उशोशी, तनुश्री और श्रेयशी, 14 वर्षीय पॉली रानी, लक्ष्मी रानी (25), अमल चंद्र (35), शोभा रानी (27), दीपांकर (3) के रूप में हुई है. प्रियंत (3), खुकी रानी (35), प्रमिला रानी (55), तारा रानी (24), शोनेका रानी (60), फाल्गुनी रानी (55), प्रमिला रानी (70), धनो बाला (47), सुमित्रा रानी ( 57), सोफलत रानी (40), शिमला रानी (35) और हसन अली (52) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ हिमाचल के मंदिरों में उमड़ी भीड़

24 में से 16 के शव नदी से बरामद किए गए, जबकि आठ लोगों की अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद मौत हो गई. बोड़ा उपजिला निबार्ही के अधिकारी मोहम्मद सुलेमान अली ने आईएएनएस को बताया कि जिले के मारेया बाजार क्षेत्र के अवलिया घाट से बोरोशाशी यूनियन स्थित बडेश्वरी मंदिर जाने के लिए लगभग 70-80 यात्री इंजन से चलने वाली एक नाव पर सवार हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\