Punjab Blast: अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के पास ब्लास्ट, कई घायल; पुलिस का आतंकी हमले से इनकार (Watch Video)
पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में एक रेस्तरां में विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए.हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आतंकी हमला नहीं बल्कि एक हादसा था.
- Read in
- English
Punjab Blast: पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में एक रेस्तरां में विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए. हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आतंकी हमला नहीं बल्कि एक हादसा था. दरबार साहिब के पास व्यस्त हेरिटेज स्ट्रीट में शनिवार रात धमाका हुआ जिसके बाद दहशत फैल गई. मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इसे आतंकी विस्फोट माना.
पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है. एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट संभवत: एक रेस्तरां की चिमनी में हुआ. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेहताब सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़े: Blast in Punjab: पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास 'हेरिटेज स्ट्रीट' पर विस्फोट, कई घायल (Watch Video)
Video:
#TrendingNow#viral #CCTV #Video of midnight #Blast at #HeritageStreet #Amritsar near #goldentemple. Window panes shattered. Few reported injured. #PunjabPolice investigation underway. @india_narrative#Trending #BreakingNews @cpamritsar @PunjabPoliceInd @CMOPb #Punjab… pic.twitter.com/nH86g8hKQc
— Aayush Goel (@aayushgoel83) May 7, 2023
उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. आसपास की इमारतों की खिड़कियों के केवल शीशे टूट गए और इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

