जम्मू वायु सेना स्टेशन पर विस्फोट : पंजाब के पठानकोट में अलर्ट
जम्मू हवाई अड्डे के अत्यधिक सुरक्षा वाले वायु सेना स्टेशन पर विस्फोटक से लदे दो ड्रोन के गिरने से धमाके के बाद रविवार को पंजाब के सीमावर्ती जिले पठानकोट में चौकसी बरती जा रही है. अधिकारियों ने इस बारे में बताया.
चंडीगढ़, 27 जून : जम्मू हवाई अड्डे (Jammu Airport) के अत्यधिक सुरक्षा वाले वायु सेना स्टेशन पर विस्फोटक से लदे दो ड्रोन के गिरने से धमाके के बाद रविवार को पंजाब के सीमावर्ती जिले पठानकोट में चौकसी बरती जा रही है. अधिकारियों ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि पठानकोट में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास कड़ी निगरानी की जा रही है. पांच साल पहले पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमला हुआ था.
पुलिस ने बताया कि पठानकोट और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गयी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. क्या जम्मू की घटना के बाद सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं, इस बारे में पूछे जाने पर पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने फोन पर पीटीआई- को बताया, ‘‘हम स्थिति को देखते हुए निगरानी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Bank Holiday Alert: जुलाई में बैंक 15 दिनों के लिए रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
जब भी इस तरह की कोई घटना होती है तो आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा अलर्ट कर दिया जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतर राज्यीय सीमा से आवाजाही पर सघन जांच कर रहे है. हमने वहां भी अतिरिक्त बल तैनात किए हैं.’’ उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों पर पंजाब पुलिस की स्वाट टीम और विशेष कमांडो की तैनाती की गयी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

