Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, पांच रैलियों से सभी 90 सीटों तक पहुंचेंगे मोदी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को चुनाव में हराकर सत्ता से बाहर करने के मिशन में जुटी भाजपा ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अधिक से अधिक चुनावी लाभ हासिल करने की योजना बड़े पैमाने पर बना ली है.

Photo Credits ANI

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को चुनाव में हराकर सत्ता से बाहर करने के मिशन में जुटी भाजपा ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अधिक से अधिक चुनावी लाभ हासिल करने की योजना बड़े पैमाने पर बना ली है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में पांच चुनावी सभाएं कर राज्य की सभी 90 विधान सभा सीटों के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे.

भाजपा की योजना, प्रारंभिक तौर पर छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाएं करवाने की है.  हालांकि, जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की जनसभाओं की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य पांच संभागों - रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर - में बंटा हुआ है. रायपुर संभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 5 जिले और राज्य की 20 विधान सभा सीटें आती हैं. वहीं, बिलासपुर संभाग में 8 जिले और विधान सभा की 24 सीटें, दुर्ग संभाग में 7 जिले 20 सीटें, सरगुजा संभाग में 6 जिले 14 सीटें और बस्तर संभाग में राज्य का 7 जिला और विधान सभा की 12 सीटें आती हैं.  यह भी पढ़े:  एम मोदी आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे, बस्तर में NMDC के स्टील प्लांट का करेंगे उद्घाटन 

चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य के सभी संभागों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वह उस संभाग के अंतर्गत पड़ने वाले सभी विधान सभा सीटों के पार्टी उम्मीदवारों को अपने मंच पर बुला कर वोटरों से रूबरू करवा कर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे. आपको बता दें कि भाजपा पहले ही यह तय कर चुकी है कि पार्टी राज्य में सामूहिक नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ेगी और इसलिए पार्टी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को ज्यादा से ज्यादा भुनाना चाहती है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

BMC में 44 साल बाद BJP की वापसी, रितु तावड़े बनीं मुंबई की पहली बीजेपी मेयर, संजय घाडी को मिली डिप्टी मेयर की कमान; VIDEO

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\