राहुल गांधी ने योग को लेकर किया ट्वीट, बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए सरकार पर तंज किया
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए सरकार पर तंज किया, हालांकि वह भाजपा और सोशल मीडिया के ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए जीवन का मतलब सिर्फ हंसी-मजाक हैं.
गांधी ने ट्विटर पर ‘डॉग यूनिट’ के एक योग कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘‘न्यू इंडिया.’’उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें ‘डॉग यूनिट’ से जुड़े जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी योगासन की मुद्रा में नजर आ रहे हैं. भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के तहत नया भारत बना है और राहुल गांधी के ट्वीट से खुलासा होता है कि उनके तहत नयी कांग्रेस बनी है.’’ यह भी पढ़े: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना के जवान और कुत्तों को योग करते हुए ट्वीट किया, इसका कैप्शन न्यू इंडिया दिया है
New India. pic.twitter.com/10yDJJVAHD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 21, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी के लिए जीवन मजाक है और वह उस तरह के पोस्ट करने के अवसर ढूंढते रहते हैं जो उन्हें उनके पसंदीदा पीदी (राहुल का पालतू कुत्ता) की याद दिलाए।’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

