देश

Lok Sabha Elections 2024: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, अन्नामलाई को कोयंबटूर से टिकट

बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें तमिलनाडु के कोयंबटूर से अन्नामलाई को टिकट दिया गया है.

Lok Sabha Elections 2024: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, अन्नामलाई को कोयंबटूर से टिकट
K Annamalai with PM Modi | FB

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें तमिलनाडु के कोयंबटूर से अन्नामलाई को टिकट दिया गया है. इसके अलावा चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सौंदर्यराजन और नीलगिरी से एल. मुरुगन का नाम है. इस लिस्ट में कुल उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने सभी 9 नाम तमिलनाडु के लिए जारी किए हैं. यह पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं. महाराष्ट्र में BJP-MNS का गठबंधन लगभग तय, राज ठाकरे को मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट मिलने की संभावना.

तेलंगाना (Telangana) की पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हुई थीं. तमिलनाडु के बीजेपी दफ्तर में तमिलिसाई के पहुंचने के बाद पटाखे फोड़े गए. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बीजेपी के विकास को देखकर मैं खुश हूं. राज्य में हमने जो गठबंधन बनाया है, यह विकास को दर्शाता है.

  1. चेन्नई साउथ- तमिलिसाई सुंदरराजन
  2. चेन्नई सेंट्रल- विनोज पी सेल्वम
  3. वेल्लोर- ए. सी शणमुगम
  4. कृष्णागिरी- सी नरसिम्हन
  5. नीलगिरी- एल मुरुगन
  6. कोयंबटूर- के. अन्नामलाई
  7. पेरमबलुर- टी आर. पारिवेनधर
  8. थोथुक्कुड़ी- नैनर नागेंद्रन
  9. कन्याकुमारी- पॉन. राधाकृष्णन

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को चुनाव

तमिलनाडु में पहले फेज यानी 19 अप्रैल को चुनाव वोटिंग होनी है. यहां 39 सीटों पर एक साथ एक ही दिन वोटिंग होगी. 27 मार्च को यहां नामांकन की आखिरी तारीख है. तमिलनाडु में 6.18 करोड़ कुल मतदाता हैं. इसमें से 3.14 करोड़ महिला और 3.03 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).