देश

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जनता

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पास जनता का जबर्दस्त समर्थन होने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव एक अहम कदम हैं.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जनता
अमित शाह (Photo Credtis ANI)

गांधीनगर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पास जनता का जबर्दस्त समर्थन होने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव एक अहम कदम हैं. शाह ने मोदी का मुकाबला करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन करने की कोशिश कर रहे विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन केवल राज्य स्तर के नेताओं से बना है और इससे भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने विपक्षी दलों से यह जानना चाहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए उनका चेहरा और प्रस्तावित महागठबंधन के लिए उनका नेता कौन है.

शाह ने गुजरात से ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान शुरू करने के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जरूरतमंदों की सेवा जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार आवश्यक है. उन्होंने कहा, ‘‘विश्व में भारत के महाशक्ति बनने के लिए 2019 का आम चुनाव एक महत्वपूर्ण कदम है. मैं देशभर में घूमा हूं और मैं देख सकता हूं कि लोग चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़े हैं। मैंने लोगों की आंखों में मोदी के लिए प्रेम देखा है.’’शाह ने कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ता उनसे महागठबंधन के बारे में पूछते हैं। ‘‘मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.’’ यह भी पढ़े: अमित शाह ने लॉन्च किया ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कैंपेन, महागठबंधन और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ‘‘यदि (पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल-सेक्युलर सुप्रीमो) देवगौड़ा गुजरात में भाषण देते हैं या (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी महाराष्ट्र में भाषण देती हैं या (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) अखिलेश यादव केरल में भाषण देते हैं, तो क्या होगा? इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि वे केवल राज्य स्तर के नेता हैं।’’भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि वे चिंता नहीं करें क्योंकि आगामी आम चुनाव में विपक्षी दलों की ‘‘कोई संभावना नहीं’’ है. यह भी पढ़े: मिशन 2019: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा निशाना, कहा- जो राहुल बाबा के परिवार ने 55 साल में नहीं किया, वो मोदी जी ने 55 महीनों में कर दिखाया

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि इस महागठबंधन के सदस्य प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करें। आपका नेता कौन है? इस देश को कौन चलाएगा? हम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं। मोदी जी राजग उम्मीदवार होंगे और केवल वह ही हमारा नेतृत्व करेंगे।’’लोकसभा में सर्वाधिक 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए शाह ने भरोसा जताया कि पार्टी को ‘‘कम से कम 74 सीटें’’ मिलेंगी।इससे पहले शाह ने यहां अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर मुहिम की शुरुआत की. भाजपा की बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने की इस मुहिम के तहत मतदाताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने की योजना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).