गुवाहाटी में बोले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकती है कांग्रेस
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस (Congress) पर उसकी ‘‘वंशवादी’’ राजनीति को लेकर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकती और उसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर सकती
गुवाहाटी: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस (Congress) पर उसकी ‘‘वंशवादी’’ राजनीति को लेकर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकती और उसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर सकती. शाह ने नेहरू...गांधी परिवार के कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में ‘‘आंतरिक’’ लोकतंत्र नहीं है.
भाजपा नेता शाह ने यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी...मैं भविष्य के नाम का उल्लेख नहीं कर रहा हूं। कार्यकर्ताओं के शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। ऐसी पार्टियां देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकतीं और उसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर सकतीं.’’ यह भी पढ़े: मिशन 2019: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा निशाना, कहा- जो राहुल बाबा के परिवार ने 55 साल में नहीं किया, वो मोदी जी ने 55 महीनों में कर दिखाया
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी में ‘‘आंतरिक लोकतंत्र’’ नहीं है, वह देश के लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकती.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

