देश

बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब ने अपने बयान पर मांगी माफी, लेकिन कहा मेरे लिए आज भी हनुमान मुसलमान

उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि हनुमान को मुसलमान कहने पर अगर कोई आहत हुआ है तो मैं इसके लिए क्षमा मांगता हूं. लेकिन आज भी मै यह कहना चाहता हूं कि हनुमान मुसलमान थे.

बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब ने अपने बयान पर मांगी माफी, लेकिन कहा मेरे लिए आज भी हनुमान मुसलमान
बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: देश में हनुमान जी के जाति  को लेकर बहस छिड़ी हुई है.  उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी से एमएलसी बुक्कल नवाब (Bukkal Nawab) ने भी हनुमान जी के बारे में बयान दिया था. अपने बयान में उन्होंने हनुमान जी को जाति से मुसलमान (Muslim) बताया था. उनके इस बयान को लेकर काफी विरोध भी हो रहा है. जो उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि हनुमान को मुसलमान कहने पर अगर कोई आहत हुआ है तो मैं इसके लिए क्षमा मांगता हूं. लेकिन आज भी मै यह कहना चाहता हूं कि हनुमान मुसलमान थे.

बुक्कल नवाब ने कहा कि हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं  रहमान, रमज़ान, फरमान, ज़ीशान, कुर्बान - जितने भी नाम रखे जाते है, वे करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं.' बुक्कल नवाब कहते हैं कि करीब 100 नाम ऐसे हैं, जो हनुमानजी पर ही आधारित हैं. तो हनुमान मेरे लिए मुसलमान हैं. लेकिन अगर किसी को हमारी बात से ठेस लगी है या कोई आहत हुआ है तो मैं उसे क्षमा मांगता हूं. यह भी पढ़े: बजरंगबली की जाति पर एक बार फिर मचा बवाल, बीजेपी के इस नेता ने कहा- मुसलमान थे हनुमान

मेरा परिवार हनुमान जी का भक्त: 

बुक्कल नवाब वहीं अपने सफाई में आगे कहा कि हनुमान को मुसलमान इसलिए कहा क्योंकि उनका पूरा परिवार और उनकी पूरी पीढ़ी हनुमान की भक्त है. 'अलीगंज का हनुमान मंदिर मेरे पिताजी ने बनवाया. 200 साल पहले हनुमानगढ़ी का जीर्णोद्धार करवाया. करीब 100 एकड़ जमीन हनुमानगढ़ी के नाम नवाबों के खानदान ने दी. लखनऊ में कई मंदिर आज भी मुसलमानों के बनाए हुए हैं. आलिया बेगम ने जो हनुमान मंदिर बनवाया उसके ऊपर आज भी चांद तारा लगा है. इसलिए अगर मुसलमान भी हनुमान को मानते हैं या मैं यह कहता हूं कि हनुमान मुसलमान थे तो इसमें क्या बुराई है. यह भी पढ़े: हनुमान जी को दलित कहने पर सीएम योगी ने दी सफाई, कहा- जिन्हें धर्म की जानकारी नहीं वही निकालते हैं बाल की खाल

बता दें कि बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान जी को जाति से मुसलमान बताने के पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमाना जी को जाति से दलित बता चुकें है. योगी के उस बयान को लेकर काफी विरोध हुआ था और अभी भी विरोध हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2018 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).